पूर्णिया से जल्द शुरू होगी अकाशा एयरलाइंस कीफ्लाइट दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी उड़ान

पूर्णिया (बिहार) ◆सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अकाशा एयरलाइंस जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। इस एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से पूर्णिया के साथ ही अररिया, कटिहार,किशनगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को देश के बड़े महानगरों से सीधे जोड़ा जा सकेगा। सांसद पप्पू यादव से दिल्ली में हुई मुलाकात में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने खुद ये बात कही है।
अकाशा एयरलाइंस की दिल्ली और मुंबई की उड़ान शुरू होती
है, तो इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। पटना जैसे
शहरों पर निर्भरता कम होगी। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और
रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सीमांचल को राष्ट्रीय हवाई नक्शे
पर मजबूत पहचान मिलेगी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से हुई खास मुलाकात में पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ी मौजूदा समस्याओं, उड़ान रद्द होने के मुद्दे और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने सांसद को बताया कि अकाशा एयरलाइंस से मुंबई - पूर्णिया-दिल्ली रूट पर उड़ान संचालन को लेकर बातचीत हो चुकी है और जल्द ही यह सेवा शुरू या बहाल की जाएगी। मंत्री ने इसे पूर्णिया के लिए एक और बड़ी सौगात बताया।सांसद पप्पू यादव ने मंत्री के सामने 19 से 26 जनवरी 2026 तक पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो की एकमात्र सीधी उड़ान रद्द किए जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने इसे सीमांचल - कोसी क्षेत्र के यात्रियों के साथ अन्याय बताया। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रक्षा सचिव को पत्र लिखकर उड़ान बाधित न करने का निर्देश दिया। सांसद के मुताबिक,गणतंत्र दिवस के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर सिर्फ 2.5 घंटे की
नो-फ्लाई विंडो होती है, ऐसे में पूरे आठ दिन तक उड़ान रद्द
करना गलत है। सांसद ने बताया कि 26 अक्टूबर से शुरू हुई पूर्णिया- दिल्ली उड़ान से रोजाना करीब 200 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें छात्र, गंभीर मरीज, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोग शामिल थे। अचानक उड़ान रद्द होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मरीजों को लंबी रेल और सड़क यात्रा करनी पड़ रही है। व्यापार और प्रशासनिक काम ठप हो रहे हैं।सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि पूर्णिया एक ऐसा केंद्र बन सकता है, जो उत्तर बंगाल, नेपाल, असम और सीमांचल को जोड़ता है। उन्होंने मांग किया कि पूर्णिया से पटना, रांची,बागडोगरा, गुवाहाटी के लिए ATR उड़ानें शुरू हों इन रूटों को UDAN योजना में शामिल किया जाए। इंडिगो, अकाशा,एयर एशिया जैसी एयरलाइंस को प्रोत्साहित किया जाए। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पूर्णिया एयरपोर्ट की
कनेक्टिविटी बढ़ाने पर मंत्रालय गंभीरता से काम करेगा और
जल्द ही ठोस फैसले लिए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,पूर्णिया,बिहार