अररिया (बिहार) ◆अररिया में एसएसबी जवानों को मानव तस्करी पर किया जागरूक, संजय कुमार ने कहा सीमा क्षेत्र है हमारी जिम्मेवारी‘शून्य सहनशीलता’ नीति पर जोर, विशेषज्ञों ने दी कानूनी और सामाजिक जानकारी मानव तस्करी के खिलाफ हर जवान बने समाज का प्रहरी– जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष, संजय कुमार दिनांक_ जनवरी 08/2026 दिन गुरुवार अररिया मुख्यालय के 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में आज दिन गुरुवार को मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक महेंद्र प्रताप ने किया इस में जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने एसएसबी के जवानों को मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम, कानूनी प्रावधानों एवं पीड़ितों के संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान संजय कुमार ने बताया कि मानव तस्करी (Human Trafficking) बल, धोखाधड़ी या जबरदस्ती के माध्यम से लोगों को श्रम, यौन शोषण, अंग व्यापार, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, जबरन शादी, भीख मंगवाने, बच्चों की खरीद-बिक्री, किडनैपिंग एवं हथियारबंद संघर्ष में बच्चों की भर्ती जैसे अपराधों में धकेलने की गंभीर समस्या है। उन्होंने आगे एसएसबी के जवानों को इस अपराध की गंभीरता और इसके विभिन्न स्वरूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संजय कुमार ने जवानों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जो मानव तस्करी और जबरन श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है। इसके साथ ही उन्होंने बीएनएस (BNS) 2023, आईटीपीए (ITPA) (इमोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट), पॉक्सो (POCSO), जे.जे एक्ट (JJ Act),(जुवेनाइल जस्टिस एक्ट), बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम, एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई|