पलासी. प्रखंड के कनखुदिया पंचायत के अंतर्गत मध्य विद्यालय कनखुदिया में पदस्थापित शिक्षक रविन्द्र कुमार मंडल की सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह
1/31/2026 06:18:00 pm
अररिया (बिहार◆पलासी. प्रखंड के कनखुदिया पंचायत के अंतर्गत मध्य विद्यालय कनखुदिया में पदस्थापित शिक्षक रविन्द्र कुमार मंडल की सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त शिक्षक को भावभीनी बिदाई दी. इस क्रम में पुर्व मुखिया अशोक चौधरी ने सेवा निवृत्त शिक्षक के कार्यों व लम्बे समय का शिक्षण संस्थान में योगदान देने का भरपूर प्रसंशा की. वहीं विघालय के प्रधानाध्यापक परमा नंद मांझी ने सेवा निवृत्त शिक्षक के कार्यकाल का प्रसंशा किया व उन्होंने का कि हमारे सहायक शिक्षक थे रविन्द्र कुमार मंडल वर्ष 2000 से वर्ष 2026 तक सेवा शिक्षा संस्थान में योगदान दिया. लेकिन हमलोगों के बीच एक मार्गदर्शक थें.वही अन्य वक्ताओं ने सेवा निवृत्त शिक्षक का सेवा समय का भरपूर प्रसंशा किया.वही विघालय परिवार व बच्चों के द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र व डायरी कलम देकर सम्मानित किये.इस क्रम में विघालय के प्रधानाध्यापक परमा नंद मांझी, रामकृष्ण यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक गिरिजा नंद मंडल, लक्ष्मीश्वरी देवी, पुर्व मुखिया अशोक चौधरी,विघालय परिवार शिक्षक व शिक्षिका अब्दुल वाहिद, मिथिलेश कुमार अंजान, रौशन कुमार,विदिया कुमारी,सोनी कुमारी, कविता देवी, राजकुमार मांझी, प्रेम प्रकाश यादव,सुरेश यादव, रविन्द्र यादव, संतोष साह, राजा नंद मंडल, उमेश कुमार साह. हिमांशु कुमार, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे