किशनगंज (बिहार) ◆एम. रामचंदुडु निदेशक, जनगणना कार्य -सह- नागरिक निबंधन, पटना-सह- केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना से संबंधित समीक्षा बैठक किया । समीक्षा बैठक में डीएम विशाल राज सहित कृषि एवं संबद्ध विभाग के जिला, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत 11 विभागों की 36 योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। कृषि विभाग इस योजना का नोडल विभाग है ।इसके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य, गव्य एवं डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, भूमि संसाधन, उद्योग,ग्रामीण विकास तथा कौशल विकास की योजनाओं को इसमें सम्मिलित किया गया है। योजना के अनुश्रवण के लिये नीति आयोग द्वारा 73 परफार्मेनस पारामीटर इंडिकेटर तय किये गये हैं।जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। निदेशक, जनगणना कार्य -सह- नागरिक निबंधन,पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी के द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर समेकित रूप से प्रयास करें |जिससे प्रभावी रूप से योजनाओं की उपलब्धि प्राप्त की जा सके। उन्होंने योजना के लाभार्थी किसानों की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने का भी निदेश दिया।