जोकीहाट में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

अररिया (बिहार) ◆अररिया में जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाकर चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों और कुर्की के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने बताया कि यह अभियान न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए एनबीडब्ल्यू वारंटियों में फरसाडांगी गांव के नौशाद आलम, महदेवा गांव के मोहम्मद वाजबुल और उनके दो पुत्र मोहम्मद रब्बान तथा नौशाद शामिल हैं। कुर्की के मामले में फरार रानी गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य सलाम (पिता वाजुद्दीन) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में एसआई गोविंद राम, एएसआई विमलेश पांडे, एसआई सुभाष चंद्र, एसआई इम्तियाज खान और एएसआई बालकृष्ण महतो सहित पुलिस बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।