पलासी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक स्थित एक मिठाई दुकान के सामने बीते सोमवार देर अपराह्न लगी एक बाईक की डिक्की से चोरों ने तीन लाख रुपये चोरी कर ली।

अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक स्थित एक मिठाई दुकान के सामने बीते सोमवार देर अपराह्न लगी एक बाईक की डिक्की से चोरों ने तीन लाख रुपये चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित भटनियां गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मैं सोमवार को सेंट्रल बैंक इंडिया में खाता खुलवाकर तीन लाख रुपये जमा करने आया था। खाता नहीं खुलने के कारण राशि जमा नहीं हो पाया। तब मैं तीन लाख रुपये प्लास्टिक के थैला में रखकर चादर से लपेटकर बाईक की डिक्की में रख दिया। तत्पश्चात अपराह्न करीब तीन बजे पलासी मुख्यालय के चौक स्थित एक मिठाई दुकान के आगे बाईक लगाकर नास्ता करने लगा, करीब बीस मिनट में बाद बाईक के पास आया, तो देखा कि डिक्की खुला है और तीन लाख रुपये गायब है। खोजबीन के दौरान सीसीटीवी में देखा कि एक लड़का बाईक के पास आया और डिक्की खोलकर राशि अपने झोले में रखकर चलता बना। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना पलासी थाना को भी दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।