पलासी में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 120 बोतल बरामद

अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया) थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती और वाहन जांच के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 120 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की है, जिसकी मात्रा लगभग 36 लीटर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्ती दल विलायतीबाड़ी से सिकटी जाने वाली सड़क पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसकी पीठ पर काले रंग का बैग और बंपर पर पीले रंग का प्लास्टिक थैला टंगा हुआ था। पुलिस वाहन को देखते ही वह युवक बाइक मोड़कर तेज़ी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान मो. शाहजहां (उम्र 21 वर्ष), पिता जहांगीर, निवासी वार्ड नंबर 03, बरहट, पलासी के रूप में हुई है। उसके पास से एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।तलाशी के दौरान
बाइक की डिक्की से 28 बोतल पीले प्लास्टिक थैले से 32 बोतल काले बैग से 60 बोतल कुल 120 बोतल शराब बरामद की गई।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।