अररिया में होली को लेकर एडवाइजरी डीजे पररोक अश्लील गीतों पर प्रतिबंध

अररिया (बिहार) ◆अररिया पुलिस प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने और सहयोग की अपील की गई है।इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए
रखना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोग सुरक्षित
तरीके से त्योहार का आनंद ले सकें। इसमें 'क्या करें' और
'क्या न करें' संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है।'क्या करें' श्रेणी के तहत, होलिका दहन के लिए खुली जगह का चयन करने को कहा गया है। यह स्थान घनी आबादी वाले क्षेत्रों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, विद्युत प्रवाहित तारों, झोपड़ियों और फसल लगे खेतों से दूर होना चाहिए। पुलिस ने होलिका की ऊंचाई सीमित रखने और बच्चों को आग से सुरक्षित दूरी पर रखने की सलाह दी है।किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा
में पानी और रेत पहले से एकत्र रखने तथा आसपास अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
गया है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क
करने की अपील की गई है। साथ ही, विधि-व्यवस्था संधारण
में तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सहयोग
देने की बात भी कही गई है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार