पलासी में देसी चलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार,

अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया) थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती और वाहन जांच के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 1.50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है, जिसकी मात्रा लगभग 1.50 लीटर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्ती दल किसानचौक से बंनखटता  चौक जाने वाली सड़क पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, । पुलिस वाहन को देखते ही वह युवक बाइक  तेज़ी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू कुमार चौधरी, पिता सतनारायण चौधरी, निवासी वार्ड नंबर 11,  करोड़  दिघली पलासी के रूप में हुई है। उसके पास से एक  हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से काला पॉलीथिन में करीब 1.500 लीटर  देसी चलाई शराब बरामद  की गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।