अररिया (बिहार) ◆बाल विवाह मुक्त रथ जागरूकता अभियान को थाना अध्यक्ष फुलकाहा एवं बथनाहा ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर नरपतगंज प्रखंड एवं फारबिसगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में जागरूकता हेतु रवाना किया के नेतृत्व मे बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली निकाली गई
अररिया जिला के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में रथ यात्रा से बाल विवाह रोकथाम का संदेश बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सो दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन मे एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ अररिया जिला के सभी पंचायत में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार के लिए निकला
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपील किया कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाने हेतु कहा गया। 1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है ।
रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों क़ानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव वह किशोरियों पर पडने वाले को कुप्रभाव को समझाया जाएगा । बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार