अररिया (बिहार) ◆पलासी,धपड़ी घेरमा बाड़ी की 16 वर्षीया नाबालिग लड़की को मनीर चौक से अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अगवा की गई लड़की की मां ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितों में मो कोहिनूर, मो सरफराज, मो साजन, मो हदीस व मो हसीब शामिल हैं। घटना बीते एक मार्च का बताया गया है। दर्ज केस में कहा गया है कि मेरी नाबालिग लड़की एक बजे दिन में मनीर चौक गई और काफी देर बाद तक वापस नहीं आई तो हमलोग खोजबीन करने लगे। खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मो कोहिनूर अपने दो सहयोगियों क्रमश मो सरफराज एवं मो साजन के साथ मिल कर बेटी को अगवा कर लिया।