अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में पुलिस ने एक बड़ी सफल कार्रवाई की है। विशेष अभियान और छापेमारी में पुलिस ने योगेंद्र साह के घर से अवैध नेपाली रेशम लीची शराब बरामद किया।आरोपी योगेंद्र साह पिता 0 स्व0 मुनिलाल साह, निवासी वार्ड नंबर 13, कलियागंज है। पुलिस ने उसके घर पहुंचा तो पुलिस वाहन देख कर घर से बाहर निकल के भागने लगा परन्तु भागने में सफल रहा उसके घर के तलाशी लेने के क्रम में घर के प्रथम तल्ला छत छज्जी के पास नीचे रखा दो प्लास्टिक बोरा एक बोरा उजला रंग का दूसरा बोरा पिला रंग का मिला जिसके अन्दर से उजला रंग के बोरा से फाइटर प्रिमियम डीलक्स नेपाली 300 एम एल कुल बोतल 70 बोतल एवं पिला रंग का प्लास्टिक का बोरा से 59 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद की। इन बोतलों से कुल मात्रा 38.700लीटर अवैध शराब जब्त हुई थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार शराबबंदी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र में नेपाली शराब की तस्करी लगातार चुनौती बनी हुई है। 'रेशम लीची' जैसी नेपाली ब्रांड की शराब अक्सर पकड़ी जाती है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार गश्त से तस्करों पर नकेल कसी जा रही है।बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है, फिर भी सीमावर्ती इलाकों में अवैध आपूर्ति का सिलसिला जारी है। पुलिस गुप्त सूचनाओं पर आधारित रेड और बढ़ी हुई गश्त से तस्करी को रोकने के प्रयास तेज कर रही है। यह कार्रवाई शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।