नरपतगंज में विकास मित्रों को बाल विवाह, बाल श्रम एवं मानव तस्करी रोकथाम का प्रशिक्षण

अररिया (बिहार) ◆बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत, अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय विकास मित्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम | बैठक का अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरपतगंज कलश कुमार ने किया |
बैठक का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राईट फार चिल्ड्रेन , जिला कल्याण विभाग अररिया, जिला बाल संरक्षण ईकाई अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 05.06.2026 को बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने हेतु उपस्थिति सभी विकास मित्र को संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रखंड , पंचायत एवं वार्ड में पूर्व से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति गठित है , सरकार के द्वारा निर्धारित प्रत्येक माह इसकी बैठक करना है , तीनों स्तरों पर प्रत्येक माह बैठक होना अनिवार्य है ,इसी को लेकर विशेष अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरपतगंज कलश कुमार ने बच्चों के हित  में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत एवं वार्ड को दिया गया है।इस समिति में पंचायत के अध्यक्ष मुखिया हैं , वही वार्ड सदस्य वार्ड के अध्यक्ष एवं वार्ड के सेविका सदस्य सचिव एवं सभी विकास मित्र की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर  , पंचायत वार्ड के बच्चे के साथ कोई घटना न हो इसकी जिम्मेदारी दी गई है , अपने कार्यों के साथ-साथ मानव तस्करी , बाल श्रम  , बाल विवाह , बाल यौनशोषण नशा मुक्त पर विशेष जोर देते हुए बच्चों के सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया |कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाना किशोर , किशोरियों को उनके अधिकारों, शिक्षा , सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणाम, इसके सामाजि एवं कानूनी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का का शपथ भी कराया गया|जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान, दिपेश कुमार पासवान ने पहलुओं तथा बच्चों की सुरक्षा शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम हेतु सतर्कता एवं जनजागरूकता फैलाने साथ ही किशोरियों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 15001, 181 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जा सकती है |योजना से ताकि कोई भी लाभुक योजना से वंचित न रहे।बाल विवाह समाज के विकास में बाधक है तथा इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रवास आवश्यक है। साथ ही वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम  में सुषमा देवी, गीता देवी, दुलारी देवी, पूनम कुमारी, लक्षण ऋषिदेव, महानद राम एवं सभी पंचायत के विकास मित्र उपस्थित होकर बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण मे बच्चों से संबंधित सभी बातों को अपने समाज में जागरूक किया जाएगा|

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार