स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया समारोह, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विद्यालय परिसर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री चंदन कुमार साह सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों तथा देश की एकता और अखंडता के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पंकज कुमार मंडल, विकास दुबे, गोविंद कुमार, मो. सलमान, इमरान, नीतू कुमार, दिलखुश मंडल सहित विद्यालय के सहयोगी सदस्य मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के कार्यक्रम में संजीत मुर्मू, दीपक,  , अनुज, मियां फातमा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।मुखिया – पंकज कुमार मंडल
वार्ड सदस्य – ओम प्रकाश साह