अररिया (बिहार) ◆आज, 2 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, अररिया के मार्गदर्शन में जिले के 09 प्रखंडों की 211 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभाओं की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया द्वारा की गई।
इस राष्ट्रव्यापी और जिला स्तरीय पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना था।
इस विशेष आयोजन में सामाजिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभाओं के दौरान निम्नलिखित मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए और संकल्प लिए गए बाल विवाह मुक्त समाज: जिले को बाल विवाह के अभिशाप से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शपथ ली।
नशा मुक्ति अभियान: नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।सामूहिक संकल्प: उपस्थित ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों को बाल विवाह और नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
• जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC), प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।