अररिया (बिहार) ◆दिनांक : - 14/10/2026 प्रखंड फारबिसगंज गांव- पासवान टोला वार्ड -16नगर परिषद जोगबनी वार्ड 16 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 064 में बैठक जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के द्वारा किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका चंदा कुमारी और आशा दीदी और अन्य दीदी को माध्यम से बताया गया कि हम लोग बाल श्रम , बाल विवाह बाल तस्करी , बाल नशा मुक्त जोगबनी नगर परिषद बनाना है। यह भी बताया गया कि कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए । जब तक लड़की का 18 वर्ष और लड़का का 21 वर्ष नहीं हो तब तक नहीं करे । अगर कोई बाल विवाह करे तो तुरन्त 1098 पर call करे तथा अन्य लोगों को भी बाल विवाह , नशा से संबंधित शिकायतों को थानाध्यक्ष पुलिस स्टेशन जोगबनी के सरकारी मोबाइल नंबर 9031827816 पर शिकायत दर्ज करें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा ,तब जाकर बाल विवाह , नशा मुक्त नगर परिषद जोगबनी बनेगा ।सभी उपस्थित दीदी को शपथ भी दिलाई गई
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार