अररिया (बिहार) ◆अररिया | नगर थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में सीआईएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के डिठैरा, वार्ड 14 निवासी प्रवीण कुमार यादव के रूप में हुई है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के मुताबिक वह अररिया शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से शादी का भरोसा दे रहा था। 13 अक्टूबर की रात आरोपी उसके कमरे पर पहुंचा। शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता के हल्ला करने पर भाई मौके पर पहुंचा। डायल 112 को सूचना दी गई। डायल 112 की पुलिस दोनों को नगर थाना ले आई। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार